ये है छत्तीसगढ़ का अनोखा मंदिर, जहां मन्नत के लिए बांधते हैं घड़ी, जानें क्या है मान्यता
श्वेक्षा पाठक
घड़ियों वाला मंदिर
छत्तीसगढ़ में कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनकी अपनी मान्यताएं हैं. वहीं एक अनोखा मंदिर भी है, जहां लोग मन्नत के लिए घड़ी बांधते हैं.ये राजधानी रायपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर अभनपुर विकासखंड के बिरेझर गांव में मां मातंगी देवी धाम स्थित है.यह धाम अपनी अनोखी धार्मिक परंपराओं के कारण श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है. मंदिर की सबसे विशेष मान्यता घड़ी बांधने की है.घड़ी का बंद होना अशुभ संकेत माना जाता है. वहीं इस मंदिर में बांधी गई घंड़ी का बंद होना जीवन में अच्छे समय की शुरुआत का संकेत माना जाता है. इसी विश्वास के चलते मंदिर परिसर में सैकड़ों घड़ियां बंधी हुई दिखाई देती हैं. इसके अलावा यहां घंटी, ताला और नारियल बांधने की भी परंपरा है.छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और मनोकामना लेकर पहुंच रहे हैं.मां मातंगी धाम लंबे समय से क्षेत्र की आस्था का केंद्र रहा है. हालांकि, मंदिर में मां मातंगी की वर्तमान प्रतिमा की स्थापना लगभग 6 साल पहले की गई थी.