इस दिवाली घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ का ट्रेडिशनल पकवान देहरोरी, स्वाद ऐसा कि मेहमान मांगेंगे रेसिपी
मुस्कान मिश्रा
पकवान देहरोरी
देहरोरी के लिए सबसे पहले 1 कप चावल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें.भिगोए हुए चावल में छना हुआ दही और 2 टेबलस्पून वॉलनट पाउडर मिलाकर दरदरा पेस्ट बना लें. पेस्ट को ढककर रातभर गर्म जगह पर फर्मेंट होने के लिए रख दें, इससे देहरोरी फूली-फूली बनेगी. अब 2 कप शक्कर और 1 कप पानी से गाढ़ी चाशनी बनाएं, इसमें नींबू का रस और हरी इलायची पाउडर मिलाएं.कड़ाही में घी गर्म करें और तैयार बैटर से छोटे-छोटे पैनकेक बनाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें.तले हुए पैनकेक को तुरंत गरम चाशनी में डालकर अच्छे से भीगने दें.ऊपर से कटे हुए कैलिफोर्निया वॉलनट्स से गार्निश करें और गरमागरम देहरोरी सर्व करें.