Gold-Silver Price Today: एमपी में सोने की कीमतों में आज भारी उछाल, जानिए अपने शहर का लेटेस्ट प्राइस
शिवेंद्र कुशवाहा
सोना और चांदी
आज 31 मार्च को मध्य प्रदेश के बाजारों में सोना एक बार फिर महंगा हो गया है और इसके भाव बढ़ गए हैं. दूसरी ओर चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.राजधानी भोपाल और इंदौर में आज सोने की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है. यहां 24 कैरेट सोना 1,44,220 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,37,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. आज सोने की कीमतों में बड़ी बढ़त देखी गई है. 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव कल के 1,08,400 रुपये से बढ़कर आज 1,09,880 रुपये हो गया है. यानी इसमें 1,480 रुपये का उछाल आया है. इसी तरह 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत भी सोमवार के 1,35,500 रुपये के मुकाबले आज 1,37,350 रुपये पर पहुंच गई है.आज 24 कैरेट सोने के भाव में भी अच्छी-खासी बढ़त देखी गई है. 1 ग्राम सोना कल के 14,228 रुपये के मुकाबले आज 14,422 रुपये का हो गया है, यानी इसमें 194 रुपये का उछाल आया है.इसी तरह 8 ग्राम सोने की कीमत 1,13,824 रुपये से बढ़कर 1,15,376 रुपये और 10 ग्राम सोने की कीमत 1,42,280 रुपये से बढ़कर 1,44,220 रुपये पर पहुंच गई है. इंदौर और भोपाल में आज चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसके दाम लगातार स्थिर बने हुए हैं. मार्च के महीने में सराफा बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा. महीने की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. अगर आप खरीदारी करना चाहते हैं, तो दाम कम होने के कारण यह सबसे सही समय है.