Photos: शादी की चर्चाओं के बीच काशी पहुंचे Rinku Singh-Priya Saroj, गंगा आरती में लिया हिस्सा
Kamakhya Reley
रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ मंगलवार को वाराणसी पहुंचे, जहां दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए. दोनों ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटो शेयर कर लिखा,’काशी, महादेव की धरती और गंगा का पावन संग.’परंपरागत माहौल के बीच दोनों की खास बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया. दशाश्वमेध घाट पर दोनों ने भव्य गंगा आरती में हिस्सा लिया. खबरों की माने तो दोनों की शादी वाराणसी के ताज होटल में हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जून के पहले हफ्ते में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. सोशल मीडिया पर कपल की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.