दिवाली से पहले शुक्र उदय, चमक जाएगी इन 5 राशियों की किस्मत!
प्रतीक चौहान
वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है . इस दिवाली से पहले शुक्र का उदय कई राशियों के जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव लाने वाला है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आगामी 30 अक्टूबर 2026 को शुक्र अस्त अवस्था से निकलकर तुला राशि में उदित होंगे. यह खगोलीय और ज्योतिषीय घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है. शुक्र के उदित होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन मेष, मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि विशेष रूप से लाभकारी और भाग्यशाली रहने वाली है. मेष राशि: इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में शानदार सुधार होगा . लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है . परिवार का पूरा साथ मिलेगा और जरूरी काम समय पर पूरे होंगे. मिथुन राशि: आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और समाज में आपकी पहचान मजबूत होगी . आय के नए स्रोत बनेंगे, साथ ही निवेश से जुड़े मामलों में भी बेहतरीन लाभ मिलने के योग हैं. कन्या राशि: आर्थिक संकटों से जूझ रहे जातकों को बड़ी राहत मिलेगी . नौकरीपेशा लोगों के काम की तारीफ होगी और सीनियर्स का सहयोग मिलने से कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी. तुला राशि: आपकी ही राशि में शुक्र का उदय होना किसी वरदान से कम नहीं है . नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या सैलरी हाइक मिल सकती है . घर-परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा. कुंभ राशि: व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा . पुराने कानूनी मामलों या विवादों से छुटकारा मिलेगा . विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी और अपनी काबिलियत दिखाने के शानदार मौके मिलेंगे. दिवाली से ठीक पहले शुक्र का उदय होना जातकों के जीवन में खुशहाली और ऐश्वर्य लेकर आ रहा है. यह समय नए निवेश, व्यापार विस्तार और करियर में छलांग लगाने के लिए एकदम अनुकूल है.