करोड़ों का घर, शानदार इंटीरियर और प्राइवेट जेट, ऐसा है स्मृति मंधाना का आशियाना
Kamakhya Reley
स्मृति मंधाना
महाराष्ट्र के सांगली में स्थित स्मृति मंधाना के इस घर को करीब 5,000 वर्ग फुट में बनाया गया है, जिसकी कीमत 32-34 करोड़ रुपये आंकी जाती है. स्मृति के घर का लिविंग रूम काफी बड़ा और खूबसूरत है. जिसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियों से भरपूर धूप और ताजा हवा अंदर आती है. कमरों में ब्राउन पर्दे, लकड़ी के फर्नीचर और ब्राउन कलर का सोफा है, जो व्हाइट वॉल को आकर्षक लुक देते हैं. स्मृति के घर में एक खास ट्रॉफी वॉल भी है. यहां उनके क्रिकेट करियर में हासिल की गई ट्रॉफियां, मेडल और सर्टिफिकेट सजाए गए हैं. स्मृति के बेडरूम का इंटीरियर काफी शानदार है. जिसमें लकड़ी का फर्श, खूबसूरत कुशन, वॉल आर्ट और सॉफ्ट टॉयज कमरे को खास बनाते हैं. स्मृति के घर में कपड़े और जूते रखने के लिए एक खास ‘वॉक-इन क्लोजेट’ है. इसमें अलग-अलग सेक्शन बनाए गए हैं. यहां उनके बैट्स के लिए एक अलग जगह है.