तीसरे T20 में अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, एक में तो किंग कोहली की बराबरी
Kamakhya Reley
अभिषेक शर्मा
अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शतक जड़कर अभिषेक शर्मा ने इस फॉर्मैट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अफगानिस्तान सीरीज में अभिषेक ने 3 मैचों में कुल 22 छक्के लगाए. इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल सीरीज में दो बार 20 से ज्यादा छक्के लगाने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अपने इस शतक के दम पर अभिषेक फुल मेंबर्स टीम में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक जड़ा. इसी के साथ वह सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने टी20 क्रिकेट की 205 पारियों में 10 शतक लगाए हैं, जबकि कोहली ने 413 पारियों में 10 शतक लगाए. अभिषेक अब टी20 क्रिकेट में विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक शर्म टी20 इंटरनेशनल में 300 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से शतक जड़ने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.