एक दिन के ब्रांड प्रमोशन के लिए कितनी फीस लेते हैं वैभव सूर्यवंशी? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश
Kamakhya Reley
वैभव सूर्यवंशी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी एक दिन के ब्रांड प्रमोशन के लिए करीब 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं. यह रकम सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट के लिए नहीं, बल्कि इसमें एंडोर्समेंट, शूट और अपीयरेंस के जैसे चीजें भी शामिल हैं. आईपीएल से पहले वैभव की फीस बिल्कुल अलग थी. इस लीग से पहले वैभव ने कॉम्प्लान और रेड बुल जैसे ब्रांड्स के साथ करीब 1 करोड़ की डील साइन की थी. आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद वैभव की कमर्शियल वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है. वैभव की ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है. बल्कि 2 करोड़ का आंकड़ा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक है. वैभव के करियर की बात करें, तो उन्होंने इसी साल जुलाई में भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में अपना डेब्यू किया है. टी20 इंटरनेशनल में वैभव ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं, जिसकी 6 पारियों में उन्होंने 193 रन बनाए हैं.