IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से पहले बड़ा फैसला! गिल, बुमराह समेत इन 5 स्टार खिलाड़ियों को मिल सकता है आराम
Kamakhya Reley
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.
भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में आराम दिया जा सकता है. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया की रीढ़ माने जाते हैं. ऐसे में उन्हें भी ब्रेक मिलना लगभग तय है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का वर्कलोड देखते हुए उन्हें भी आराम दिया जा सकता है.अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में केएल राहुल को भी आराम दिया जा सकता है. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर भी वर्कलोड ज्यादा है, ऐसे में इस सीरीज में उन्हें भी आराम दिया जा सकता है. इन खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अफगानिस्तान के खिलाफ युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.