IND vs NZ: दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन, कुमार कुशाग्र की टीम इंडिया में एंट्री
Kamakhya Reley
ईशान किशन और कुमार कुशाग्र
न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मैच के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए थे. जिसके चलते वह दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं. ईशान किशन के कवर के तौर पर युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को दूसरे टी20 मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया कि कुमार कुशाग्र को सिर्फ दूसरे टी20 मैच के लिए ईशान के कवर के तौर पर शामिल किया गया है. कुमार कुशाग्र घरेलू क्रिकेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं. अब उन्हें भारतीय टीम से जुडने का मौका मिला है. कुशाग्र फिलहाल क्राइस्टचर्च में ही मौजूद हैं, जहां वो इंडिया ए स्क्वॉड के साथ पहुंचे थे. कुशाग्र को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए आखिरी दो मैचों के लिए भारतीय स्क्वॉड में शामिल किया गया है. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक खेले गए 38 मैचों में उनके नाम 2507 रन दर्ज हैं, जिसमें 7 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं.