Asian Games 2026 में भारत ने इन 7 गेम्स में पहली बार जीता मेडल, रचा इतिहास
Kamakhya Reley
एशियन गेम्स 2026
भारत की सुचिका तारियाल ने MMA यानी मिक्स्ड मार्टियल आर्ट्स में महिलाओं की 60 किग्रा कैटेगरी में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. इस खेल में यह भारत का पहला एशियन गेम्स मेडल रहा. शूटिंग स्कीट इवेंट में भारत ने पहली बार एशियन गेम्स मेडल जीता. माहेश्वरी चौहान, पारिनाज धालीवाल और राइजा ढिल्लन की तिकड़ी ने विमेंस स्कीट टीम इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता. एशियन गेम्स में भारत ने पहली बार पोल वॉल्ट में कोई मेडल जीता है. महिलाओं के पोल वॉल्ट इवेंट में बारानिका एलनगोवान ने भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता. इसके अलावा रोइंग में भी भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में कोई मेडल जीता है. मेंस डबल्स स्कल्स में सतनाम सिंह और सलमान खान ने देश के लिए ब्रॉन्ज जीता. सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता. एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में यह भारत का पहला पदक है. सेलिंग में नेत्रा कुमानन ने महिलाओं के डिंघी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. एशियन गेम्स में सेलिंग में यह भारत का पहला पदक रहा. सेपक टकरा में भी भारत ने इस बार अपना पहला एशियन गेम्स मेडल जीता. भारत ने मेंस क्वाड्रेंट इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता.