Vistaar NEWS

IPL 2026 Points Table: हर मैच के साथ बदल रही है पॉइंट्स टेबल की तस्वीर, पंजाब टॉप पर, मुश्किल में मुंबई

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का जलवा बरकरार है. 6 में से 5 मैच जीतकर टीम ने पॉइंट टेबल पर टॉप पर किया कब्जा.

इस सीजन आरसीबी जबरदस्त लय में नजर आ रही है. 6 में से 4 मैच जीतकर टीम ने शानदार बैटिंग के दम पर टॉप 2 में मजबूत पकड़ बना ली है.
राजस्थान रॉयल्स पॉइंट टेबल पर तीसरे नंबर पर है. 6 में से 4 मैच जीतकर वह प्लेऑफ की रेस में सबसे मजबूत दावेदार है.
सनराइजर्स हैदरबाद हर मैच में कड़ी टक्कर दे रही है. 6 में से 3 मैच जीतकर वह पॉइंट टेबल पर चौथे नंबर पर है.
दिल्ली कैपिटल्स 5 में से 3 मैच जीतकर पॉइंट टेबल पर पांचवें नंबर पर है. टीम के खिलाड़ी, हर मैच में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं.
गुजरात टाइटंस का सफर अब तक उतार-चढ़ाव भरा रहा, वह 5 में से 3 मैच जीतकर छठे नंबर पर है.
चेन्नई सुपर किंग्स 6 में से 2 मैच जीतकर सातवें नंबर पर है.
लखनऊ सुपर जायंट्स 6 में से 2 मैच जीतकर आठवें नंबर पर है.
कोलकाता नाइट राइडर्स 7 में से 1 मैच जीतकर नौवें नंबर पर है. उनके लिए हर मैच अब करो या मरो का है.
मुंबई इंडियंस की हालत खराब 5 में से 1 मैच जीतकर पॉइंट टेबल पर आखिरी पायदान पर है.
Exit mobile version