सगाई के 6 महीने बाद ही टूटा पृथ्वी शॉ का रिश्ता, मंगेतर आकृति अग्रवाल का इमोशनल पोस्ट
Kamakhya Reley
पृथ्वी शॉ
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल सगाई के 6 महीने बाद ही अलग हो गए हैं. दोनों ने इसी साल 8 मार्च को सगाई की थी, लेकिन अब दोनों का रिश्ता टूट गया है. आकृति ने एक इंस्टा पोस्ट के जरिए रिश्ता टूटने की जानकारी दी. सगाई के बाद दोनों को कई मौकों और पार्टियों में एक साथ स्पॉट किया गया था. आईपीएल 2026 के बीच शॉ ने आकृति के साथ रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की थी. 8 मार्च को धूमधाम से सगाई करने के बाद दोनों विदेश ट्रिप पर गए थे, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. कुछ दिन पहले ही कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि पृथ्वी शॉ आकृति को धोखा दे रहे हैं. हालांकि, आकृति ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था. पृथ्वी शॉ इस पूरे मामले में चुप्पी बनाए हुए हैं, रिश्ता टूटने को लेकर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. दोनों का रिश्ता टूटने के पीछे की वजह अलग-अलग लक्ष्य और परिस्थितियां बताई जा रही हैं. हालातों को देखते हुए कपल ने अलग होने का फैसला किया.