शाहरुख खान के पड़ोसी बने सूर्यकुमार यादव, दुबई में करोड़ों का खरीदा आलीशान घर
Kamakhya Reley
सूर्यकुमार यादव
टीम इंडिया के पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रॉपर्टी में बड़ा इनवेस्टमेंट करते हुए दुबई में एक आलीशान घर खरीदा है. खास बात यह है कि इस आलीशान घर को खरीदने के साथ सूर्या बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं. सूर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी. वीडियो में सूर्या प्रॉपर्टी के पेपर्स पर साइन करते नजर आ रहे हैं. प्रॉपर्टी साइन करते वक्त सूर्यकुमार यादव की पत्नी देविशा शेट्टी भी उनके साथ मौजूद रहीं. इस दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ मजाक-मस्ती करते दिखे. बता दें, Danube ग्रुप दुबई में ‘शाहरुख्स रेजिडेंस’ नाम से एज प्रीमियर प्रोजेक्ट तैयार कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सूर्या ने उसी बिल्डिंग में घर खरीदा है, जिसके बाद वह शाहरुख खान के पड़ोसी बन गए हैं. सूर्या ने यह प्रॉपर्टी दुबई में ‘Danube Properties’ से खरीदी है. सूर्या ने बताया की दुबई आकर उन्हें बहुत सुकून और खुशी मिलती है. सूर्या ने वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा,मुझे यह शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि मैंने #SharukhzResidencesbyDanube में इन्वेस्ट किया.