स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, एक शतक से नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड
Kamakhya Reley
स्मृति मंधाना
महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 64 गेंदों में 124 रन की पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.टी20 इंटरनेशनल में ये मंधाना का दूसरा शतक है. इसी के साथ वह टी20I में दो शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. स्मृति मंधाना ने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इंटरनेशनल क्रिकेट में अब उनके नाम 18 शतक हो गए हैं.इसी के साथ महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है. मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,880 रन पूरे कर मिताली राज को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. हांगकांग के खिलाफ 124 रन की शतकीय पारी खेल मंधाना ने महिला T20 एशिया कप में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.