SENA देशों में सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल लेने वाले टॉप-6 एशियन गेंदबाज, नंबर-1 पर जसप्रीत बुमराह
Kamakhya Reley
सेना देशों में सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल लेने वाले एशियाई गेंदबाज
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह SENA देशों में सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल लेने वाले एशियाई गेंदबाज हैं. उन्होंने यहां की कड़ी परिस्थितियों में कुल 65 पारियों में 31 बार 3 विकेट हॉल लिए हैं. SENA देशों में सबसे ज्यादा बार 3 विकेट हॉल लेने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 55 पारियों में 27 बार यह कारनामा किया है. इस लिस्ट में तीसरा नाम भारत के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले का है, जिन्होंने 67 पारियों में 25 बार 3+ विकेट हॉल लिए हैं. सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल लेने वाले एशियाई गेंदबाजों की लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैला मुरलीधरन चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 23 बार तीन विकेट हॉल लिए हैं. इस लिस्ट में भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान पांचवें पायदान पर हैं उन्होंने 53 पारियों में 22 बार 3 या उससे ज्यादा विकेट हॉल हासिल किए हैं. भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इशांत ने SENA देशों में 71 पारियों में 21 बार तीन विकेट हॉल हासिल किए हैं.