बड़े मैचों में जमकर गरजता है वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, ये पारियां दे रहीं गवाही
Kamakhya Reley
वैभव सूर्यवंशी
साल 2026 की शुरुआत में वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 33 गेंदों में 68 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके बाद अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रन की तूफानी पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया था. आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली थी. आईपीएल 2026 के क्वालिफायर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 47 गेंदों मेंन 96 रन की पारी खेली थी. श्रीलंका में खेली गई ट्राई नेशन ए सीरीज के फाइनल में भी वैभव का बल्ला खूब गरजा था, जहां उन्होंने 94 रन की पारी खेलकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. अब दलीप ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में वैभव ने पहली पारी में 92 और दूसरी पारी में 40 रन बनाए. दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव ने पहली पारी में 44 रन बनाए. हालांकि इस दौरान वह अर्धशतक जड़ने से चूक गए.