Women’s Asia Cup 2026: एशिया में भारत का दबदबा, इन 7 मामलों में नंबर-1 बनी टीम इंडिया
Kamakhya Reley
भारतीय महिला टीम
विमेंस एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए है. जबकि बाकी सभी सातों टीमें मिलकर भी सिर्फ 22 छक्के जड़ सकीं. विमेंस एशिया कप 2026 में सिर्फ एक शतक लगा है, वो भी भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना के बल्ले से निकला है. भारतीय विमेंस टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार विमेंस एशिया कप ( वनडे और टी20 दोनों फॉर्मैट मिलाकर) की ट्रॉफी अपने नाम की. इसके अलावा टीम इंडिया की स्टार जोड़ी शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की. विमेंस एशिया कप के इतिहास में यह सबसे बड़ी साझेदारी रही. इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा 4 अर्धशतक निकले. वहीं, दूसरी सभी टीमें मिलकर भी 2 अर्धशतक ही जड़ सकी. एशिया कप 2026 में भारतीय टीम का गेंदबाजी औसत 8.84 का रहा. वहीं बाकी दूसरी सभी टीमों का मिलाकर बॉलिंग एवरेज 16.12 रहा.