Surya Grahan 2026: इस दिन लग रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण, शास्त्रों में मना किए गए हैं ये काम, देखें लिस्ट
रुचि तिवारी
सूर्य ग्रहण
17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है. इस दौरान आसमान में सूरज आग के छल्ले जैसा दिखेगा. शास्त्रों में ग्रहण के दौरान कई काम करने की मनाही है, जबकि कई कार्य करना चाहिए. जानिए सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं- शास्त्रों में सूर्य ग्रहण के दौरान खाना बनाना और भोजन करना मना है. सूतक काल शुरू होने से पहले ही खाना खा लेना चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. साथ ही धारदार सामान का उपयोग भी नहीं करना चाहिए.सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए. साथ ही भगवान की मूर्तियों का नहीं छूना चाहिए. सूर्य ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए. इसके अलावा कोई शुभ कार्य भी नहीं करना चाहिए. कभी भी सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से नहीं देखना चाहिए. हालांकि, भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा. डिस्क्लेमर: यह खबर धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष शास्त्र और पंचांग आधारित जानकारी पर लिखी गई है. इसका उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी देना है.