Vistaar NEWS

BCCI Central Contract: इन 5 खिलाड़ियों को अब सैलरी नहीं देगी बीसीसीआई, सेंट्रल कान्ट्रैक्ट से कट गया इनका नाम

BCCI Central Contract

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने साल 2025-26 के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है. हर बार की तरह इस बार भी कुछ बड़े नामों को जगह नहीं मिली है, इसी के साथ कई स्टार खिलाड़ियों को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है. जिसमें ईशान किशन और मोहम्मद शामी जैसे स्टार खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा है और बोर्ड अब उन्हें सैलरी नहीं देगा.

BCCI Central Contract से बाहर हुए ये 5 स्टार खिलाड़ी

1. ईशान किशन

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का है. आपको बता दें, ईशान लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने शानदार वापसी की थी. जिसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल किया गया. ईशान इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. इसके बावजूद बोर्ड ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल नहीं किया है.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली को तगड़ा झटका! BCCI सेंट्रल कान्ट्रैक्ट के ग्रेड B में आने से हुआ इतने करोड़ का नुकसान

2. मोहम्मद शमी

इस लिस्ट में दूसरा नाम तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का है, शमी इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. आखिरी बार उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलते हुए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में देखा गया था, जिसके बाद उन्हे लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और अब उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है.

3. रजत पाटीदार

आईपीएल 2025 में आरसीबी की कप्तानी करने वाले रजत पाटीदार को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है. रजत को भारतीय टीम के लिए खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला है, उन्होंने अब तक भारत के लिए सिर्फ 3 टेस्ट और 1 वनडे मुकाबला खेला है.

4. सरफराज खान

घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलने वाले सरफराज खान को भी बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है. सरफराज इन दिनों शानदार पॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में तूफ़ानी प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश की थी.

5. मुकेश कुमार

घरेलू क्रिकेट में बंगाल की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को भी इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला है. मुकेश लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं, उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2024 में खेला था.

Exit mobile version