Vistaar NEWS

बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को नेट्स में छकाया, संजू सैमसन ने भी की तारीफ

Rajandeep Singh

राजनदीप सिंह

Rajandeep Singh: क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं. कई बार छोटे शहरों से और साधारण परिवार से आने वाले खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा से बड़े-बड़े सितारों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. ऐसा ही कुछ 24 साल के तेज गेंदबाज राजनदीप सिंह के साथ देखने को मिला, जिन्होंने भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन में अपनी धारदार गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को खूब छकाया.

नेट्स में राजनदीप सिंह ने दिखाया दम

दरअसल भारत-वेस्टइंडीज के बीच रांची टी20 मैच से पहलए टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहाया. इस दौरान तेज गेंदबाज राजनदीप सिंह ने नेट्स में ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ गेंदबाजी की. राजनदीप ने कई मौकों पर भारतीय बल्लेबाजों को बीट किया और बाहरी किनारे निकाले, जिसके बाद खुद संजू सैमसन उनकी तारीफ करते नजर आए.

यह भी पढ़ें: शे होप का तूफानी शतक, वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट किया चेज, भारत को 6 विकेट से हराया

कौन हैं राजनदीप सिंह?

24 साल के राजनदीप सिंह का जन्म 5 सितंबर 2002 को हुआ था. उनके पिता पेशे से बस ड्राइवर हैं जो पंजाब के जालंधर में एक स्कूल बस चलाते हैं.

Exit mobile version