Vistaar NEWS

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधु के माथे पर दिखा अनोखा गैजेट, जानें क्या है Temple और कैसे करता है काम

PV Sindhu

पीवी सिंधु

PV Sindhu: भारत की स्टार शटलर और दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु इन दिनों बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा ले रही हैं. हाल ही में इस टूर्नामेंट में उन्होंने आयरलैंड की सोफिया नोबल को हराकर सुर्खियां बटोरी हैं. इसी बीच मैच के दौरान सिंधु के माथे पर नजर आया एक छोटा सा गैजेट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसका नाम टेंपल है.

क्या है टेंपल?

दरअसल, टेंपल एक हेल्थ गैजेट है, जिसे जोमाटो के फाउंडर दीपेंदर गोयल तैयार कर रहे हैं. कई इवेंट के दौरान वह इसको टीज करते हुए नजर आए हैं. हाल ही में वह इसके 100 लिमिटेड एडिशन पेश कर चुके हैं. अब बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के माथे पर लगने वाला यह गैजेट एक बार फिर चर्चा में आ गया है. बता दें, कूद-फांद और तेज पसीने के बावजूद यह गैजेट आसानी से माथे पर चिपका रहता है और अपना काम करता रहता है.

यह भी पढ़ें: बृजभूषण सिंह का नाम सुनते ही भड़कीं विनेश फोगाट, बोली-गुंडा है, इतना सम्मान क्यों?

क्या है इस गैजेट का काम?

बता दें, टेंपल एक वियरेबल प्रोडक्ट है, जिसको खासतौर से फिटनेस ट्रैकिंग के लिए तैयार किया गया है. यह गैजेट फिज़िकल और मेंटल हेल्थ पर फोक्स करता है. हालांकि यह डिवाइस सिर्फ फिटनेस ट्रैकिंग तक ही सीमित नहीं है. यह डिवाइस रियल-टाइम में दिमाग की ओर जाने वाले ब्लड फ्लो को लगातार ट्रैक और मॉनिटर करने का दावा करता है.

दीपेंदर गोयल दे चुके हैं जानकारी

बता दें, दीपेंदर गोयल इस गैजेट को लेकर एक पोस्ट करके इसकी जानकारी दे चुके हैं. पोस्ट में फोटो पर टेक्स्ट लिखा है, जिसमें टेंपल वियरेबल गैजेट को लेकर जानकारी शेयर की गई है. इस पोस्ट में दीपेंदर ने लिखा है कि उन्होंने एक बायोमार्कर की खोज की है, जिसको टेंपल सिर्फ माथे वाले हिस्से को पढ़ सकता है. यह बायोमार्कर हेल्थ को मेजर करता है और नंबर में दिखाता है. यह लाइव नंबर टेंपल की होम स्क्रीन पर दिखाई देगा. बता दें, यह डिवाइस हर एक सेकेंड अपडेट होता है और यह 1 से 250 के इंडेक्स पर ही बेस्ड है.

Exit mobile version