Abhishek Sharma: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. भारत की इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने इस मैच में 82 रन की तूफानी पारी खेली. इस मुकाबले में अभिषेक ने न सिर्फ तूफानी बल्लेबाजी कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई बल्कि एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. अभिषेक अब टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास
भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की और 32 गेंदों में 82 रन की तूफानी पारी खेली. अभिषेक की इस पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.
Abhishek Sharma has teed off tonight 😮 https://t.co/WsjJshUipY
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 13, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने खेली 82 रन की तूफानी पारी
3420 गेंदों में अभिषेक ने हासिल किया खास मुकाम
बता दें, मुकाबले से पहले अभिषेक को इस उपलब्धि तक पहुंचे में सिर्फ 5 रनों की जरूरत थी.उन्होंने फजलहक फारूकी के खिलाफ पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गगन चुंबी छक्का लगाकर यह मुकाम हासिल कर लिया. अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में 3420 गेंदों में 6000 टी20 रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह सबसे तेज 6000 टी20 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ओवरऑल सबसे तेज 6 हजार टी20 रन पूरे करने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के फिन एलन के नाम दर्ज है, जिन्होंने 3386 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की.
अभिषेक शर्मा टी20 करियर
26 साल के भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के टी20 करियर की बात करें, तो उन्होंने इस फॉर्मैट में अब तक कुल 207 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6077 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 38 अर्धशतक निकले.
