Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. इस मुकाबले में वह 21 गेंदों में महज 27 रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. अभिषेक अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा 100 लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
27 रन बनाकर आउट हुए अभिषेक
क्राइस्टचर्च में खेले गए इस मुकाबले में भारत की ओर से ओपनिंग करने उतरे अभिषेक शर्मा की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. पारी के दूसरे ही ओवर में वह जैकब डफी की गेंद पर नाथन स्मिथ को अपना कैच थमा बैठे. लेकिन, किस्मत ने उनका साथ दिया और बॉल नो बॉल निकली. इस तरह अभिषेक को जीवनदान मिला. जीवनदान मिलने के बाद अभिषेक ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन वह 21 गेंदों में 27 रन ही बना सके. अभिषेक न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हो गए.
🚨 MOST SIXES IN POWERPLAY IN T20I HISTORY: Abhishek Sharma – 99 Rohit Sharma – 98 History by Abhishek Sharma – he is turning to be the greatest six hitter in T20I history. https://t.co/pkudhU9m7M
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 23, 2026
अभिषेक ने रचा इतिहास
न्यूजीलैंड के खिलाफ अभिषेक इस मैच में भले ही 27 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, पवेलियन लौटने से पहले वह इतिहास रच चुके थे. अपनी पारी के दौरान उन्होंने मैट हेनरी की गेंद पर छक्का लगाकार टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पावरप्ले में छक्कों का शतक पूरा कर लिया है. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.
1000 T20I runs and counting for #TeamIndia opener Abhishek Sharma in 2026 👏👏 Live – https://t.co/FZtUFIFWS2 #NZvIND https://t.co/CXo6bMNG5k
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
पूरे किए 1000 रन
भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए साल 2026 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने इस साल अपने 1 हजार टी20 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिए हैं. वह एक कैलेंडर ईयर में टी20 इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है. पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्याकुमार यादव एक कैलेंडर ईयर में 1000 से ज्यादा टी20 रन बनाने वले पहले भारतीय बने थे. साल 2022 में उन्होंने यह कारनामा किया था.
