Vistaar NEWS

IND vs AFG: 30 गेंदों में शतक, फिर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप… सबसे तेज शतक जड़ अभिषेक शर्मा ने लूटी महफिल

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

Abhishek Sharma: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाज कर इतिहास रच दिया है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने महज 30 गेंदों में शतक जड़कर नया कीर्तिमान रच दिया है. इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. अभिषेक अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में 108 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. इस दौरान अभिषेक ने महज 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस शतक के साथ अभिषेक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: क्या खत्म हुआ ऋषभ पंत का वनडे करियर? सेलेक्टर्स के फैसले से मिला बड़ा हिंट

अनोखे अंदाज में मनाया जश्न

अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी शतक जड़ने के बाद अभिषेक ने इसे अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया. जैसे ही उनका शतक पूरा हुआ, वह मैदान पर पालथी मारकर बैठ गए और ‘ॐ नमः शिवाय’ का जप करने लगे. अभिषेक के इस अनोखे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं.

तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

भारत बनाम अफगानिस्तान तीसरे टी20 मैच से पहले से सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था. रोहित ने साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी20 मैच में 35 गेंदों में शतक जड़ा था. लेकिन अब अभिषेक ने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी कर सबसे तेज शतक जाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिया है.

Exit mobile version