Vistaar NEWS

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स में घमासान! रियान पराग को कप्तानी से हटाने की उठी मांग, मुंबई को लेकर भी बहस तेज

IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: आईपीएल 2026 को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है. 28 मार्च से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं. इन सब के बीच टीमों की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. आगामी सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने रियान पराग को अपना नियमित कप्तान नियुक्त किया है. लेकिन भारतीय पूर्व दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कमान सौंपने की बात की है. इससे पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर भी इसी तरह की बहस छिड़ी हुई थी.

राजस्थान की कप्तानी पर क्या बोले अश्विन?

दरअसल हाल ही में भारतीय पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, उन्हें लगा था कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के लिए रवींद्र जडेजा को कप्तान नियुक्त करेगी और रियान पराग उप-कप्तान की भूमिका में नजर आएंगे.उन्होंने कहा कि टीम जडेजा को कप्तान और पराग को उपकप्तान बना सकती थी.

अपने बयान में अश्विन ने कहा कि उम्मीद है राजस्थान रॉयल्स यशस्वी जायसवाल पर भी उतना भरोसा रखे और उन्हें फ्यूचर के कप्तान के रूप में तैयार करे.पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि आईपीएल 2026 रियान पराग के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. उनका मानना है कि टीम की गेंदबाजी कप्तान की सफलता पर निर्भर करेगी.

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन का मिला इनाम, भारत-पाकिस्तान के ये खिलाड़ी बने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’

मुंबई की कप्तानी पर भी छिडी बहस

इससे पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर भी इसी तरह की बयानबाजी सामने आई थी. फैंस से लेकर तमाम पूर्व क्रिकेटर तक हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंपने की बात कर रहे हैं. पूर्व भारतीय खिलाड़ी कृष्णामाचारी श्रीकांत और रविचंद्रन आश्विन ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. पूर्व चीफ सिलेक्टर कृष्णामाचारी श्रीकांत ने हार्दिक पंड्या को कप्तानी छोड़ने की सलाह दी है. उनका मानना है की टीम की जिम्मेदारी पंड्या की जगह टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को सौंप देनी चाहिए.

वहीं, पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी है. ऐसे में आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस को उन्हें ही कप्तानी नियुक्त करना चाहिए.

Exit mobile version