Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और आखिरी वनडे मैच हिटमैन के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मैच साबित हो सकता है. ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित के रिटायरमेंट के बाद बतौर ओपनर उनकी जगह कौन लेगा?
कौन लेगा रोहित शर्मा की जगह
इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा अगर संन्यास ले लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में शुभमन गिल के साथ बतौर ओपनर युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं. जायसवाल रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय चयनकर्ता रोहित की जगह युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पर दांव खेलना चाहते हैं.रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि बीसीसीआई की सेलेक्शन कमिटी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए जायसवाल को अभी से बतौर ओपनर तैयार करना चाहती है.
यह भी पढ़ें: अब नहीं दिखेगा ‘हिटमैन’ का पुल शॉट? लॉर्ड्स वनडे हो सकता है रोहित शर्मा का आखिरी मैच, माता-पिता पहुंचे लंदन!
जल्द संन्यास ले सकते हैं रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2025 में रोहित शर्मा की कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. हालांकि इसके बाद रोहित को वनडे कप्तानी से हटा दिया गया था.मैनेजमेंट के इस फैसले के बाद से साफ होने लगा था कि रोहित के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम में बने रहना आसान नहीं होगा.पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद खेली गई 11 पारियों में रोहित 35.18 के मामूली औसत से सिर्फ 387 रन ही बना सके हैं. लगतकार फ्लॉप प्रदर्शन के बीच अब इंडियंस एक्सप्रेस की रिपोर्ट् सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच उनके करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच साबित हो सकता है.
6 मैचों में जड़े 2 शतक
24 वर्षीय भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने साल 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. जायसवाल ने भारत के लिए अब तक सिर्फ 6 ही वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 71.25 की औसत से उन्होंने 285 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक भी जड़े हैं. ऐसे में इस प्रदर्शन के साथ वह रोहित शर्मा की जगह लेने के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं.
