Vistaar NEWS

संजू सैमसन को टीम से बाहर करने पर भड़के अजिंक्य रहाणे, BCCI के फैसले पर उठाए सवाल, इंस्टा स्टोरी VIRAL

Sanju Samson

संजू सैमसन

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बीते दिन 6 जुलाई को जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. इस दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल नही किया गया है, जिसके बाद मामला तूल पकड़ते जा रहा है. संजू को लेकर कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने सवाल उठाए है.वहीं, अब इस कड़ी में अजिंक्य रहाणे का नाम भी जुड़ गया है.

BCCI पर भड़के अजिंक्य रहाणे

भारतीय अनुभवी क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने संजू सैमसन को टीम इंडिया में न चुने जाने के बाद बीसीसीआई पर नाराजगी जाहिर की है. रहाणे ने सैमसन का सपोर्ट करते हुए अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो को टीम में नहीं देखकर वह हैरान हैं. इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस फैसले को लेकर सैमसन से कोई बातचीत हुई होगी.

यह भी पढ़ें: जिम्बाब्वे T-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह

जल्द वापसी की उम्मीद

रहाणे ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘उम्मीद है कि संजू सैमसन के साथ इस बारे में बातचीत की गई होगी. मुझे यह अजीब लगा कि हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 टीम से बाहर रखा गया. उम्मीद है कि वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे.’ रहाणे के इस बयान के बाद सैमसन के चयन को लेकर बहस और तेज हो सकती है.

टी20 वर्ल्ड कप में किया शानदार प्रदर्शन

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस टूर्नामेंट में सैमसन ने सिर्फ 5 मैचों में 80.25 की शानदार औसत से 321 रन बनाए थे, जिसमें 27 चौके और 24 छक्के शामिल रहे. इस जबरदस्त प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था.

हालांकि सैमसन का हालिया फॉर्म कुछ खास नही रहा है. आयरलैंड के खिलाफ खेले गए दो मैचों की टी20 सीरीज में वह महज 0 और 5 रन ही बना सके थे. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में व्याज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे. लगातार तीन पारियों में फ्लॉप होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में सैमसन को प्लेइंग इलेवन से भर कर दिया गया था.

Exit mobile version