Vistaar NEWS

अजीत अगरकर की टीम इंडिया से छुट्टी तय? नए चीफ सेलेक्टर की रेस में ये धुरंधर सबसे आगे

Parthiv Patel

पार्थिव पटेल

Team India New Chief Selector: भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई उनके कॉन्ट्रैक्ट को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है. पहले माना जा रहा था कि अगरकर वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक अपने पद पर बने रहेंगे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बीसीसीआई ने उनसे आगे बढ़ने का मन बना लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अगरकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए अपने कार्यकाल की आखिरी टीम चुन ली है. अब ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगरकर के बाद टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर कौन होगा?

नए चीफ सेलेक्टर की रेस में ये खिलाड़ी सबसे आगे

दरअसल पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बनने के मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 6 महीनों से पार्थिव पटेल का नाम इस पद के लिए चर्चा में है. हालांकि, अजीत अगरकर के कॉन्ट्रैक्ट को एक्सटेंशन देने की संभावना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है, लेकिन टीम इंडिया के सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से पार्थिव के नाम पर चर्चा चल रही है.

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान सीरीज के दौरान टिकटों की कालाबाजारी, दिल्ली पुलिस ने 19 लोगों को किया गिरफ्तार

अगरकर ने चुनी कार्यकाल की आखिरी टीम

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया. इसके अलावा ईरानी कप के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया की टेययम भी चुनी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह उनके कार्यकाल की आखिरी सेलेक्शन मीटिंग थी. वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शुक्रवार 18 सितंबर को मुंबई में हुई वार्षिक आम बैठक के बाद सिर्फ इतना कहा कि एजीएम ने इस मुद्दे पर फैसला लेने के लिए पदाधिकारियों को नियुक्त किया है.

पार्थिव पटेल क्रिकेट करियर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल का क्रिकेट करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने भारत के लिए 25 टेस्ट, 38 वनडे और 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है. पार्थिव ने साल 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ महज 17 साल की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. 25 टेस्ट मैचों में उनके नाम 934 रन दर्ज हैं. वहीं, 38 वनडे मैचों में उन्होंने 736 रन बनाए. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 11,000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 27 शतक शामिल है. 41 वर्षीय पार्थिव पटेल अगर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बनते हैं तो वह मौजूदा पैनेल में टेस्ट मैचों के लिहाज से सबसे अनुभवी सदस्य होंगे.

Exit mobile version