Amit Mishra On Virat Kohli: टीम इंडिया के दिग्गज स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अक्सर अपने खेल और रिकॉर्ड्स को लेकर चर्चा में बने रहते हैं. हालांकि, इस बार वह अपने पुराने साथी खिलाड़ी अमित मिश्रा के एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. पूर्व भारतीय लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने हाल ही में कोहली पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मिश्रा के मुताबिक तत्कालीन कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली ने उन्हें वापसी का भरोसा दिलाया था.
लेकिन, फिटनेस हासिल करने के बावजूद उन्हें दोबारा मौका नहीं मिला. फिट होने के बाद मिश्रा ने विराट से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने उनके फोन का कोई जवाब नहीं दिया.
टीम में वापसी का मिला था भरोसा
दरअसल हाल ही में अमित मिश्रा ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पोडकास्ट में विराट कोहली को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि चोटिल होने के बाद उन्हें टीम में वापसी का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन फिटनेस हासिल करने के बावजूद उन्हें टीम में दोबारा मौका नहीं मिला. मिश्रा ने बताया कि बेंगलुरू में खेले गए टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी. चोटिल होने के बाद जब वह जा रहे थे, तब कोच अनिल कुंबले ने उनसे कहा चिंता मत कर, जितना जल्दी फिट होगा, उतरी जल्दी टीम में वापसी होगी.
Virat Kohli did not fulfill his promise – Amit Mishra Baith & Bol Ep 009 is releasing today 6 P.M. on Youtube. Facebook. Spotify #Baithandbol #AmitMishra #Cricket https://t.co/ndE4zjIVIu
— Aakash Chopra (@cricketaakash) October 23, 2026
यह भी पढ़ें: IND vs NZ: कहां फ्री में देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स
विराट कोहली ने वापसी का किया वादा
आकाश चोपड़ा से बातचीत में अमित मिश्रा ने अपने वापसी को लेकर निराशा जाहीर की. मिश्रा के मुताबिक, जब वह चोटिल हुए तब विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे. उन्होंने विराट से पूछा,’भाई क्या करने की जरूरत है? जिसके जवाब में कोहली ने उन्हें वादा करते हुए कहा चिंता मत कर. पूरी तरह फिट हो जा, आप टीम में रहेंगे.’ अमित जब ठीक हुए तो उन्होंने विराट को मैसेज कर अपनी वापसी को लेकर स्थिति जानने की कोशिश. पूर्व लेग स्पिनर के मुताबिक विराट ने उनसे कुछ समय मांग और 7 से 10 दिन के अंदर जवाब देने को कहा. लेकिन समय निकलता गया और उनकी ओर से कोई अपडेट नहीं मिला.
इंग्लैंड के खिलाफ खेला आखिरी मैच
अमित मिश्रा ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलुरू में खेला था. यह एक टी20 मैच था. इसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी और उन्होंने साल 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया. 43 वर्षीय पूर्व भारतीय लेग स्पिनर के करियर की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए 22 टेस्ट 36 वनडे और 10 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 76 विकेट दर्ज हैं. वनडे में उन्होंने 64 और टी20 में 16 विकेट लिए हैं.
