Vistaar NEWS

वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश में चैंपियन बनी अनाहत सिंह, महज 18 साल की उम्र में रचा इतिहास

Anahat Singh

अनाहत सिंह

Anahat Singh: भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. बीते दिन 25 जुलाई शनिवार को आयोजित फाइनल में टॉप सीड अनाहत की भिड़त मिस्त्र की रुकय्या सलेम से हुई. जहां अनाहत ने रुकय्या को लगातार तीन सेट में हराकर खिताब अपने नाम किया.

18 साल की अनाहत सिंह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत पाया था. अनाहत ने साल 2005 में फाइनल तक पहुंचने वाली जोशन चिनप्पा से एक कदम आगे बढ़ते हुए यह खिताब अपने नाम कर लिया है.

यह भी पढ़ें: You+Me…पत्नी नताशा के जन्मदिन पर हेड कोच गौतम गंभीर का रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास पोस्ट

कैसा रहा पूरे मैच का हाल

फाइनल मैच में भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह शुरुआत से ही हावी रहीं. पहले गेम में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए रुकय्या को सिर्फ 3 पॉइंट लेने दिए. इसके बाद दूसरे गेम में सलेम ने वापसी करने की कोशिश जरूर की. लेकिन, भारतीय खिलाड़ी ने संयम बनाए रखा और 11-7 से गेम जीतकर बढ़त बनाई रखी.

इसके बाद तीसरे गेम में मिस्त्र खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी की कड़ी चुनौती दी. लेकिन, आखिरी में अनाहत ने शानदार शॉट्स खेलते हुए 11-9 से यह सेट भी जीत लिया. लगातार तीन सेट जीतकर अनाहत ने वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया.

PM मोदी ने भी दी अनाहत को बधाई

अनाहत सिंह के चैंपियन बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में इतिहास रचने पर अनाहत सिंह को बहुत-बहुत बधाई. वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी बन गई हैं. उनकी इस कामयाबी से देश के युवाओं में स्क्वैश को लेकर क्रीज बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें:You+Me…पत्नी नताशा के जन्मदिन पर हेड कोच गौतम गंभीर का रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास पोस्ट

Exit mobile version