Vistaar NEWS

इश्क वाला लव में डूबे अर्शदीप-समरीन, हाथों में बनवाया एक-दूसरे के नाम का टैटू

Arshdeep or Samreen

अर्शदीप और समरीन

Arshdeep-Samreen Matching Tattoos: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अर्शदीप सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के रिश्ते की सोशल मीडिया पर काफी समय से हो रही है. अब दोनों से जुड़ी कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. इन तस्वीरों में दोनों ने एक-दूसरे के नाम के अक्षरों का टैटू बनवाया है.

अर्शदीप-समरीन ने बनवाया टैटू

दरअसल भारतीय स्टार पेसर अर्शदीप सिंह और उनकी गर्लफ्रेंड समरींन कौर ने अपने रिश्ते को और खास बनाने के लिए एक साथ एक-दूसरे के नाम का टैटू बनवाया है. सोशल मीडिया पर कपल के टैटू की फोटो जमकर वायरल हो रही हैं. वायरल तस्वीरों में अर्शदीप ने अपनी ऊपरी बांह पर ”SK” लिखवाया है. खास बात यह है कि इन अक्षरों को समरीन ने अपनी हैंडराइटिंग में डिजाइन किया है. वहीं, समरीन ने भी अपनी बांह पर ”AS” का टैटू बनवाया है, जिसे खुद अर्शदीप ने अपनी हैंडराइटिंग में डिजाइन किया है. दोनों के टैटू के साथ एक रेड दिल भी बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईशान किशन ने उड़ाया गर्दा, दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास

टैटू स्टूडियो ने शेयर किया BTS

कपल ने बेंगलुरू स्थित जिस स्टूडियो में टैटू बनवाया है, उसने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक BTS वीडियो शेयर किया है. इस दौरान दोनों ने एक साथ टैटू बनवाया. इसी दौरान समरीन ने एक और टैटू भी बनवाया. दोनों के टैटू की खासियत ये भी है कि उन्होंने अपनी हैंडराइटिंग को टैटू का हिस्सा बनाया है. टैटू बनाने के दौरान दोनों की हैंडराइटिंग के छोटे-छोटे अंतर को भी बरकरार रखा गया है.

कब चर्चा में आए अर्शदीप-समरीन?

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर इस साल की शुरुआत से ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. कुछ महीने पहले भारतीय गेंदबाज ने Snapchat पर एक लड़की का हाथ पकड़े फोटो शेयर की थी. फोटो वायरल होने के बाद जब इसकी पड़ताल की गई तो यह समरीन कौर निकली. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों की और भी तस्वीर सामने आई जिसमें दोनों हाथों में हाथ डाले घूमते नजर आ रहे हैं. इस सब के बीच अब अर्शदीप ने अपने और समरीन के रिश्ते की पुष्टि कर दी है. दोनों ने मैचिंग टैटू बनवा कर साबित कर दिया है कि वह एक-दूसरे के गहरे प्यार में हैं.

Exit mobile version