Vistaar NEWS

टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में अर्शदीप सिंह ने रचा नया कीर्तिमान, बुमराह को पछाड़कर बने नंबर 1

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में गए भारत-जिम्बाब्वे सुपर-8 मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.

अर्शदीप सिंह ने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा इतिहास रच दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए उन्होंने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारतीय दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का पीछे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: ‘हर बार एक ही वजह…’, संजू सैमसन पर भड़के सुनील गावस्कर, आउट होने के तरीके पर उठाए सवाल

4 ओवर में झटके 3 विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने जिम्बाब्वे के खिलाफ घातक गेंदबाजी की. इस मैच में उन्होंने 4 ओवर में 24 रन खर्च करके 3 विकेट झटके. इसी के साथ वह 35 विकटों के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. अर्शदीप से पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के नाम था. जिनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में 33 विकेट दर्ज है.

लिस्ट में बुमराह-आश्विन का नाम शामिल

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टॉप पर है जिन्होंने 19 मैचों में 35 विकेट लिए हैं. अर्शदीप के अलावा इस लिस्ट में जसप्रीत बुमराह, रविचन्द्र आश्विन, हार्दिक पंड्या, और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल हैं. बुमराह ने 23 मैचों में 33 विकेट, आश्विन ने 24 मैचों में 32, पंड्या ने 30 मैचों में 29 और जडेजा ने 29 मैचों में 22 विकेट लिए हैं.

अर्शदीप सिंह टी20 करियर

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो अब खेले गए 81 टी20 मैचों में उन्होंने 126 विकेट लिए है. बता दें, अर्दशदीप टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं.

Exit mobile version