Vistaar NEWS

तिलक वर्मा पर ‘रंगभेदी’ टिप्पणी कर फंसे अर्शदीप सिंह, साई सुदर्शन का भी उड़ा चुके हैं मजाक

Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के बीच पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने प्रदर्शन से ज्यादा अब विवादों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में तिलक वर्मा को लेकर की गई उनकी कथित ‘रंगभेदी’ टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. इसी बीच अर्शदीप का एक पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के रंग को लेकर मजाक करते नजर आ रहे हैं.

अर्शदीप ने तिलक वर्मा पर की ‘रंगभेदी’ टिप्पणी

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा से मजाक करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में अर्शदीप, तिलक से मजाकिया अंदाज में ”ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाई?” कहते नजर आ रहे हैं. इसके बाद उन्होंने नमन धीर की ओर कैमरा घुमाते हुए कहा ”असली नूर” यह होता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है और कई यूजर्स ने इसे रंगभेदी टिप्पणी बताया और अर्शदीप की कड़ी आलोचना की.

यह भी पढ़ें: MI से बाहर हुए हार्दिक पंड्या तो ऑक्शन में जाएंगे, ये 3 टीमें लगा सकती हैं करोड़ों की बोली

साई सुदर्शन का भी उड़ा चुके है मजाक

मामला तब और बढ़ गया जब अर्शदीप का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इस वायरल वीडियो में अर्शदीप सिंह गुजरात टाइटंस के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन के रंग और चेहरे को लेकर मजाक करते नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें अर्शदीप वीडियो रिकॉर्ड करते समय कह रहे हैं कि रुको, कैमरा लेंस साफ क्यर लूं, कैमरा साई सुदर्शन को कैप्चर नहीं कर पा रहा है. इन वीडियो के वायरल होने के बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर ट्रेंड क्यर रहे हैं. कई लोग उनकी आलोचना क्यर रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे मजाक मस्ती करार डे रहे हैं.

Exit mobile version