Vistaar NEWS

अर्शदीप सिंह की इंजरी पर सामने आया बड़ा अपडेट, संजू सैमसन ने बताया तेज गेंदबाज का हाल

Arshdeep Singh

Arshdeep Singh Injury Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए. मुकाबले के आखिरी ओवर में अर्शदीप वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसेफ की तेज बाउंसर पर चोटिल हो गए. जोसेफ की यह गेंद अर्शदीप के बाएं कंधे और ऊपरी बांह पर लगी, जिसके बाद वह दर्द से कराहते दिखे. अर्शदीप की इस चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि क्या वो पांचवें टी20 मैच में खेलेंगे या नहीं. अब विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने उनकी चोट को लेकर अपडेट दिया है.

संजू सैमसन ने दिया अर्शदीप की इंजरी पर अपडेट

दरअसल मैच के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अर्शदीप सिंह की इंजरी पर बड़ा अपडेट दिया. सैमसन के मुताबिक, अर्शदीप अपने कंधे पर बर्क लगा रहे हैं. उनके मुताबिक तेज गेंदबाज जल्द ही ठीक हो जाएंगे. हालांकि पांचवें और आखिरी टी20 में अर्शदीप खेल पाएंगे या नहीं, यह अभी साफ नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: हेटमायर ने मचाया तहलका, 12 गेंदों में ठोके 33 रन, फिर प्रिंस यादव ने एक ही झटके में किया काम तमाम

आखिरी ओवर में हुए चोटिल

हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुकाबले के आखिरी ओवर में चोटिल हो गए थे. आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे और टीम के पास सिर्फ एक ही विकेट बचा था. इसी दौरान बल्लेबाजी करने आए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह शमार जोसेफ की तेज गेंद पर चोटिल हो गए, जिसके बाद उनके लिए बल्लेबाजी करना मुश्किल हो गया. चोट लगने के बाद अर्शदीप दर्द से कराहते नजर आ रहे थे, जिसके कारण कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन्हें मैदान छोड़ने को कहा और भारत की पारी वही खत्म हो गई.

अर्शदीप की जगह किसे मिलेगा मौका?

फिलहाल अर्शदीप सिंह का मेडिकल टेस्ट होने वाला है अगर उनकी चोट गंभीर पाई जाती है तो उन्हें आखिरी टी20 मुकाबले से बाहर होना पड़ सकता है. इंजरी के चलते अर्शदीप अगर बाहर होते हैं, तो मैनेजमेंट उनकी जगह चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में मौका दे सकता है.

Exit mobile version