IPL 2026 के बीच रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ एयरपोर्ट में नजर आए अर्शदीप सिंह, वीडियो वायरल

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है.
Arshdeep Singh

अर्शदीप सिंह

Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 के बीच भारतीय स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है और फैंस के बीच उनकी डेटिंग की अटकलें तेज हो गई हैं.

चंडीगढ़ एयरपोर्ट में साथ नजर आए अर्शदीप-समरीन

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो चंडीगढ़ एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जिसमें अर्शदीप और समरीन एक-दूसरे से बातचीत करते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान दोनों काफी सहज दिख रहे हैं, लेकिन कैमरा देखते ही दोनों थोड़ा सतर्क हो गए. सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: बार-बार सिराज के जाल में फंस रहे ऋषभ पंत, 10 पारियों में 5वीं बार बने शिकार

पहले भी डेटिंग की खबरे आई सामने

दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले भी अर्शदीप सिंह और पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर की डेटिंग की खबरें सामने आ चुकी हैं. हाल ही में अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह एक लड़की का हाथ पकड़े हुए थे. इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए थे.

ऐसे में इस वायरल वीडियो ने दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज कर दी है. कई लोगों का मानना है कि अर्शदीप ने समरीन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी है, हालांकि दोनों की तरफ से अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

कौन है समरीन कौर?

बता दें, समरीन कौर पंजाब की एक उभरती हुई एक्ट्रेस है. वह फिल्म 83 में तेज गेंदबाज मदन लाल की मंगेतर के रोल में नजर आई थी. इसके अलावा उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में काम किया है. वह मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर भी रह चुकी हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं.

ज़रूर पढ़ें