Asia Cup Rising Stars 2026: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में भारत ए महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश ए टीम को 46 रन से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम कर लिया है. पूरे टूर्नामेंट में दमदार खेल दिखाने वाली भारतीय टीम ने फाइनल मुकाबले में भी अपना दबदबा कायम रखा और एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की.
भारत ने बनाया मजबूत स्कोर
इस मैच में भारत ए की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज नंदिनी कश्यप 15 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. जबकि वृंदा दिनेश भी सस्ते में चलती बनीं. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई अनुष्का शर्मा भी 8 रन बनाकर आउट हो गईं. मिन्नू मणि अपना खाता भी नहीं खोल पाईं. इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आई तेजल हसबनीस और कप्तान राधा यादव ने मोर्चा संभाला. तेजल ने इस मैच में 34 गेंदों में 51 रन की तूफानी पारी खेली. वहीं कप्तान राधा यादव ने भी 30 गेंदों में 36 रन की अहम पारी खेली. तेजल और राधा की शानदार पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन बनाए.
𝗖.𝗛.𝗔.𝗠.𝗣.𝗜.𝗢.𝗡.𝗦 🏆
— BCCI Women (@BCCIWomen) February 22, 2026
The Radha Yadav-led India A team clinch the #WomensRisingStarsAsiaCup title 🇮🇳 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/BazaDT9PQD pic.twitter.com/aCKmZ8w5aO
यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: सुपर-8 के सभी मैच हुए रद्द तो क्या होगा? ICC के इस नियम से तय होंगे सेमीफाइनलिस्ट
88 रन पर सिमटी बांग्लादेश की पूरी टीम
भारत द्वारा दिए गए 135 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 88 रनों पर ही सिमट गई. कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज इश्मा तंजीम महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट चलीं, जबकि कप्तान शमीमा सुल्तान ने 20 और सरमिन सुल्ताना ने 18 रन बनाए. भारत की ओर से प्रेमा रावत ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके, जबकि सोनिया मेंधिया और तनुजा कंवर ने 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा साइमा ठाकोर, मिन्नू मणि और राधा यादव को 1-1 सफलता मिली.
