Vistaar NEWS

Asian Games 2026: स्क्वैश के फाइनल में अभय सिंह, सेमीफाइनल में पाकिस्तान के इरफान को हराया, अनाहत भी गोल्ड मेडल रेस में

Abhay-Anahat

अभय और अनाहत

Abhay-Anahat Into Squash Final: एशियन गेम्स 2026 में भारत की युवा स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह और अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर फाइनल यानी गोल्ड मेडल मुकाबले में जगह बना ली है. अभय ने सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के इरफान को 11-3, 12-10, 11-6 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की. वहीं, विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले में अनाहत ने जापान की वर्ल्ड नंबर-6 सतोमी वातानाबे को 3-2 से हराया. सेमीफाइनल मैच में अनाहत पहले दो सेट में हार गई थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले तीन सेट में जबरदस्त वापसी की और मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की.

सेमीफाइनल में किया शानदार कमबैक

विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल मुकाबले में शुरुआती दो गेम हारने के बाद 18 साल की भारतीय स्टार स्क्वैश खिलाड़ी अनाहत सिंह ने जबरदस्त वापसी की. उन्होंने इस मुकाबले में जापान की वर्ल्ड नंबर-6 सतोमी वातानाबे को 3-2 से हराया. इस रोमांचक जीत के साथ अनाहत ने गोल्ड मेडल मुकाबले में एंट्री कर ली है, जिससे भारत के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है. सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने के साथ अनाहत ने कम से कम अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: शूटिंग में सुरुचि सिंह और कमलजीत का कमाल, भारत की झोली में आया गोल्ड

जीते लगातार 3 सेट

शुरुआत दो मैच हारने के बाद अनाहत ने शानदार वापसी करते हुए जापान की सतोमी वातानाबे के खिलाफ लगातार तीन मुकाबले जीते. उन्होंने अपने तीनों सेट 12-10, 11-6 और 11-3 से जीते और फाइनल में जगह बनाई. इस जीत के साथ अनाहत ने इसी साल वातानाबे से मिली पांच-गेम की हार का बदला भी ले लिया है.

मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश में भारत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

वहीं, एशियन गेम्स 2026 में भारत की जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स स्क्वैश इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हांगकांग की ली का यी और तांग मिंग होंग के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. बता दें, एशियन गेम्स के इतिहास में 40 साल की जोशना चिनप्पा का यह लगातार छठा मेडल है.

Exit mobile version