Gulveer Silver Manpreet Bronze: एशियन गेम्स 2026 में भारत के मेडल आने का सिलसिला जारी है और इस लिस्ट में लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का परचम लहराया है. गुलवीर ने यह रेस 28: 29.38 सेकंड में पूरी करके देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. जबकि एथलेटिक्स में मानप्रीत कौर ने शॉट पुट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता.
गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर
एशियन गेम्स 2026 के छठे दिन भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते लिए सिल्वर मेडल जीत लिया है. उत्तर प्रदेश के अतरैली गांव के रहने वाले 28 वर्षीय गुलवीर का यह एशियन गेम्स में दूसरा पदक है. इससे पहले उन्होंने एशियाड में इसी 10,000 मीटर रेस में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.
Asian Games: Gulveer Singh wins silver in men’s 10,000m, India’s medal tally reaches 22 Read @ANI Story| https://t.co/ycWzQWNOBA #GulveerSingh #AsianGames #SilverMedal https://t.co/IAU2x8FYBD
— ANI Digital (@ani_digital) September 25, 2026
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: भारतीय कबड्डी टीम ने फाइनल में बनाई पहुंची, हॉकी में महिला टीम ने पक्का किया मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स में भी जीता पदक
बता दें, गुलवीर सिंह भारतीय सेना की 23 ग्रेनेडियर्स यूनिट में सिपाही हैं. उन्होंने अपने खेल में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं. गुलवीर ने साल 2025 में एशियन चैंपियनशिप में पुरुष 10,000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता था. इसके अलावा, इसी साल उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन कर 10 हजार मीटर रेस में सिल्वर और 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था.
मनप्रीत कौर ने शॉट पुट में जीता ब्रॉन्ज
मनप्रीत कौर ने महिलाओं के शॉट पुट इवेंट में 17.17 मीटर के अपने चौथे थ्रो में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है.एशियन गेम्स के छठे दिन ये एथलेटिक्स में भारत का पहला मेडल है. इस पदक के साथ भारत ने आज के दिन 6 पदक जीत लिए हैं. वहीं, एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या अब 23 हो चुकी है. मनप्रीत कौर के अलावा टेबल टेनिस की मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में दीया चिताले और मानुष शाह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता.
