Women Hockey Medal Confirmed: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में एंट्री कर ली है. फाइनल में एंट्री करने के साथ भारत ने कम से कम अपना सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है. वहीं, भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. ऐसे में उनका शीर्ष दो में रहना तय हो गया है.
भारतीय कबड्डी टीम ने फाइनल में बनाई जगह
जापान के आइची-नगोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सेमीफाइनल में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने नेपाल को 48-24 से हराया. वहीं, पुरुष टीम ने थाईलैंड के खिलाफ 66-28 से जीत दर्ज की. अब दोनों टीमों की नजर फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड जीतने पर होगी.
यह भी पढ़ें: MMA में भारत को पहला मेडल दिलाने वाली सुचिका का छलका दर्द, बोली-‘मुझसे छीना गया गोल्ड…’
महिला हॉकी टीम ने पक्का किया मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इसी के साथ भारत ने इस इवेंट में मेडल की अपनी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है. भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है. जापान के खिलाफ इस मैच में भारत की ओर से लालरेम्सियामी, इशिका चौधरी और नवनीत कौर ने गोल दागे. इस जीत के साथ ही टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
पुरुष हॉकी टीम का विजय अभियान जारी
वहीं, एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का भी शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने साउथ कोरिया को 8-2 से हराकर अपनी जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है. अपने पहले पूल मैच में भारत ने इंडोनेशिया को 13-1 से हराया. इसके बाद अपने दूसरे मैच में भारत ने श्रीलंका को 16-1 से हराया. तीसरे मुकाबले में भारत ने साउथ कोरिया के खिलाफ 8-2 से जीत दर्ज की और अपना विजय अभियान जारी रखा.
