Team India Rain Rule Advantage: जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 5 गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिए हैं. हालांकि मेंस क्रिकेट में भारतीय टीम अब तक एक्शन में नजर नहीं आई है. बारिश के कारण मेंस क्रिकेट इवेंट के चारों क्वार्टर फाइनल रद्द हो गए हैं. ऐसे में सेमीफाइनल का लाइनअप सेट हो गया है. मेंस क्रिकेट का फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि अगर फाइनल मैच भी बारिश के भेंट चढ़ जाता है तो गोल्ड मेडल किसे मिलेगा? आइए जानते हैं क्या कहता है नियम…
क्या कहता है नियम?
एशियन गेम्स के नियम के मुताबिक अगर कोई मुकाबला रद्द होता है तो जिस टीम की आईसीसी रैंकिंग बेहतर होगी, उसे टूर्नामेंट के अगले राउंड का टिकट मिल जाएगा. बारिश के कारण अगर फाइनल मैच भी रद्द हो जाता है तो ऐसे में टीम इंडिया गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में भारतीय टीम नंबर-1 टीम है.
सेमीफाइनल की तस्वीर साफ
सभी क्वार्टर फाइनल मुकाबले रद्द होने के साथ सेमीफाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई है. मेंस क्रिकेट इवेंट का सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाएगा. पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा. जबकि दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. इन दोनों मैचों में बारिश का साया बना हुआ है. ऐसे में अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान की टीमों को फायदा होगा और दोनों टीमें फाइनल में पहुंच जाएंगी.
फाइनल को लेकर क्या है नियम?
हालांकि फाइनल को लेकर नियम अलग है. एशियन गेम्स के नए नियम के मुताबिक अगर मेंस क्रिकेट इवेंट का फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो फिर फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों को गोल्ड मेडल मिलेगा. ऐसे में भारतीय फैंस नहीं चाहेंगे की अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती हैं तो इस मुकाबले में बारिश का खलल पड़े.
