Vistaar NEWS

Asian Games 2026: शूटिंग में भारत की झोली में एक और मेडल, नीरू धांडा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Neeru Dhanda

नीरू धांडा

Neeru Dhanda Wins Gold : एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत का मेडल जीतने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में नीरू धांडा ने विमेंस ट्रैप स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीत लिया है. नीरू ने फाइनल में 28 अंक हासिल कर नया एशियाई रिकॉर्ड दर्ज किया. बता दें, जापान में जारी एशियन गेम्स में यह भारत का पांचवां गोल्ड मेडल रहा. वहीं, इंडिविजुआल इवेंट में पहला गोल्ड रहा. इससे पहले चारों गोल्ड टीम इवेंट में आए.

नीरू धांडा ने जीता गोल्ड

निशानेबाज नीरू धांडा ने विमेंस ट्रैप स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में नीरू ने 28 अंक हासिल कर न सिर्फ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, बल्कि नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया. इसी के साथ वह एशियन गेम्स के इतिहास में महिला ट्रैप के इंडिविजुआल इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. इससे पहले विमेंस ट्रैप टीम ने टीम ईवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता.विमेंस ट्रैप टीम इवेंट में नीरू धांडा (118), आशिमा अहलावत (106) और मनीषा कीर (104) की भारतीय तिकड़ी ने कुल 328 पॉइंट्स हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: जैवलिन थ्रो में भारत का डबल धमाका, यशवीर सिंह और रोहित यादव ने मेडल जीतकर रचा इतिहास

कौन हैं नीरू धांडा?

गोल्ड मेडलिस्ट नीरू धांडा का जन्म 25 मई 2000 को हरियाणा के जींद जिले में एक किसान परिवार में हुआ था. बाद में उनका परिवार मध्य प्रदेश के शिवपुरी में आकार बस गया. नीरू भारतीय सेना के ‘कॉपर्स ऑफ मिलिट्री पुलिस’ में नायब सूबेदार के पद पर तैनात हैं. बता दें, नीरू ने अपने ममेरे भी एशियाई गेम्स के मेडलिस्ट लक्ष्य श्योराण ने प्रेरित होकर निशानेबाजी शुरू की थी. शुरुआत में उन्होंने घर की डबल बैरल बंदूक से टिक के डब्बों पर निशाना लगाकर प्रैक्टिस की थी.

इसी साल ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड

26 साल की भारतीय निशानेबाज नीरू धांडा ने इसी साल इटली के लोनाटो में आयोजित ISSF शॉटगन वर्ल्ड कप में विमेंस ट्रैप स्पर्धा में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था. इसी के साथ वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं. वहीं, 2025 में उन्होंने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में इंडिविजुआल और टीम इवेंट दोनों में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

Exit mobile version