Vistaar NEWS

Asian Games 2026: भारतीय महिला टीम ने 44 साल बाद हॉकी में जीता गोल्ड, फाइनल में चाइना को 1-0 से दी मात

indian womens hockey team (1)

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीत गोल्ड मेडल

Asian Games 2026: आइची-नागोया Asian Games 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चाइना को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है. भारत और चीन की महिला हॉकी टीमों के बीच एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम ने इस फाइनल मैच में चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने 2028 में Los Angeles में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है.

ये रहा मैच का हाल

मैच की शुरुआत से ही भारतीय महिला टीम ने चाइना पर दबाव बनाकर रखा. हालांकि खेल के 6वें मिनट में बलजीत कौर को ग्रीन कार्ड मिला, लेकिन फिर भी टीम ने अपना वास्तविक खेल जारी रखा और चाइना को आगे आने का मौका नहीं दिया. मैच के 10वें मिनट में लालरेमसियामी ने एक शानदार फील्ड गोल करके भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी.

44 साल का इंतजार हुआ खत्म

यह लालरेमसियामी का 200वां इंटरनेशनल मैच था. इसके बाद भारत को गोल करने का एक और मौका (पेनल्टी कॉर्नर) मिला, लेकिन टीम उसे गोल में बदलने से चूक गई. इसके बावजूद, भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर के अंत तक अपनी 1-0 की बढ़त कायम रखी. इसके साथ ही भारत ने दूसरी बार महिला हॉकी में गोल्ड जीतकर 44 साल के इंतजार को खत्म कर दिया.

भारतीय टीम: बिछू देवी (गोलकीपर), सलीमा टेटे (कप्तान), नवनीत कौर, निक्की प्रधान, दीपिका, लालरेमसियामी, नेहा, ज्योति, सुशीला चानू, इशिका चौधरी, सुनेलिता टोप्पो, शिल्पी डबास, सविता पूनिया (गोलकीपर), इशिका, साक्षी राणा, ऋतुजा दादासो पिसल, लालथंतलुआंगी, बलजीत कौर.

इससे पहले चीन को कब हराया था

इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को नवंबर 2024 में हुए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 1-0 से हराया था। यह मुकाबला बिहार के राजगीर में खेला गया था, जहाँ दीपिका शेरावत ने भारत के लिए विजयी गोल दागा था

यह भी पढ़ें- कौन हैं सुजीत कलकल? बेहद दिलचस्प है गोल्ड मेडल तक की कहानी, कुश्ती के लिए नहीं JEE के लिए की थी तैयारी

Exit mobile version