IPL 2026 में फ्लॉप शो के बावजूद आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री, BCCI ने टेस्ट स्क्वाड में किया शामिल

Auqib Nabi: अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले जम्मू-कश्मीर के स्टार तेज गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टीम के कैंप से जुड़ गए हैं.
Auqib Nabi

आकिब नबी

Auqib Nabi: आईपीएल 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीसीसीआई ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के कैंप में शामिल कर लिया है. हालांकि अभी उन्हें आधिकारिक टेस्ट स्क्वाड में शामिल नहीं गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नबी बैकअप खिलाड़ी के रूप में टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं.

भारतीय कैंप से जुड़े आकिब नबी

दरअसल अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट के लिए आकिब नबी डार को भारतीय टीम में शामिल नहीं किए जाने पर काफी विवाद हुआ था. चयन समिति ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम देने का फैसला किया था, लेकिन उनकी जगह आकिब नबी को मौका देने के बजाय गुरनूर बरार को टीम में चुना गया. चयनकर्ताओं के इस फैसले पर कई क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस ने सवाल उठाए थे. अब बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए नबी को टीम इंडिया कैंप में बतोर नेट बॉलर शामिल कर लिया है. हालांकि, उन्हें अभी 15 सदस्यीय मुख्य स्क्वाड में जगह नहीं मिली है, लेकिन वह मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण और गुरनूर बरार के साथ रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: भारत-अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट सीरीज का जल्द होगा आगाज, जानें कब कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

रणजी ट्रॉफी में किया था शानदार प्रदर्शन

आकिब नबी ने जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जितवाने में अहम भूमिका निभाई थी. इस टूर्नामेंट में उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 60 विकेट लिए थे. इस शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी.

IPL 2026 में आकिब का प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी को 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा था. हालांकि वह अपने पहले सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके. इस सीजन उन्होंने 5 मैच खेले लेकिन इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं ले सके.

ज़रूर पढ़ें