Vistaar NEWS

AUS vs BAN: दो दिन में ही दूसरा टेस्ट खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी के अंतर से रौंदकर सीरीज की बराबर

Australia Cricket Team

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

AUS vs BAN:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच महज दो दिनों में खत्म हो गया है. मकाय में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है. पहले टेस्ट मैच में हार झेलने के बाद दूसरे मैच में मेजबान टीम ने जोरदार वापसी की है.

पहली पारी में 64 रनों पर सिमटी बांग्लादेशी टीम

मकाय में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बांग्लादेश की पूरी टीम 64 रनों पर ढेर हो गई. पहली पारी में बांग्लादेश के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, जबकि 4 बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. पहली पारी में स्टार्क ने सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट झटके.

यह भी पढ़ें: AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क के सामने बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, 64 रन पर ऑलआउट होकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

स्टार्क ने की घातक गेंदबाजी

पहली पारी में बांग्लादेश के 64 पर आउट होने के बाद मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने कैमरून ग्रीन के अर्धशतक (67) की बदलौत 210 रन बना दिए. बांग्लादेश से शोरिफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके. इसके बाद दूसरी पारी में भी बांग्लादेश की टीम बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही और महज 95 रनों पर ही सिमट गई. दूसरी पारी में भी स्टार्क ने घातक गेंदबाजी की और 10 ओवर में 39 रन देकर 4 विकेट झटके.

1-1 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई है. यह लगातार दूसरा मौका है जब बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म की है. दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच बांग्लादेश ने 9 विकेट से अपने नाम किया था. अब दूसरे टेस्ट मैच में कंगारू टीम ने शानदार वापसी करते हुए पारी और 51 रन से जीत दर्ज की है.

Exit mobile version