बांग्लादेश को समझ आ गई अपनी औकात! IPL 2026 के टेलीकास्ट से हटाया बैन, जानिए क्यों लिया यू-टर्न
बांग्लादेशज ने हटाया ipl से बैन
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिलीज किए जाने से बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड के बीच संबंध बिगड़ गए थे. बांग्लादेश में मोहम्मद युनुस की अंतरिम सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा थी. इतना ही नहीं उन्होंने बांग्लादेश को भारत में खेलने से भी इनकार कर दिया था. इसी वजह से टीम टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा नहीं ले सकी थी, लेकिन अब बांग्लादेश की सरकार ने यू-टर्न लिया है.
आम चुनाव के बाद बनी नई सरकार
इसके बाद बांग्लादेश में आम चुनाव हुए और तारिक रहमान देश के नए प्रधानमंत्री बने. ऐसे में अब नई सरकार ने आईपीएल के प्रसारण पर लगे बैन को हटाने का फैसला किया है. यानी कि बांग्लादेशी सरकार के नए फैसले के बाद यहां के नागरिक भी आईपीएल 2026 का प्रसारण देख सकेंगे. बांग्लादेश सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वपन ने कहा, आईपीएल के ब्रॉडकास्टर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.
आईपीएल के प्रसारण के लिए नहीं रोकेंगे-जहीर उद्दीन स्वपन
उन्होंने आगे कहा, “हम किसी को भी आईपीएल के प्रसारण के लिए नहीं रोकेंगे. अगर स्टार स्पोर्ट्स इसका प्रसारण बांग्लादेश में करना चाहता है, तो वे कर सकते हैं. अगर हमारे किसी चैनल को ब्रॉडकास्ट करना है, तो उसका भी हम स्वागत करते हैं. हम किसी के ऊपर कोई दबाव नहीं डालना चाहते हैं.” उन्होंने आगे कहा कि अगर स्टार स्पोर्ट्स टेलीकास्ट करना चाहता है, तो वह कर सकता है. अगर हमारे किसी चैनल को टेलीकास्ट करना है, तो हम सकारात्मक तरीके से उसका स्वागत करेंगे.’
क्या भारत के बांग्लादेश दौरे से है कनेक्शन?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या आईपीएल पर बदला यह रुख भारत के आगामी दौरे से जुड़ा हुआ है? बांग्लादेश को इस साल सितंबर में अपने घर पर भारत के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं. वैसे केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने पर ही भारतीय टीम बांग्लादेश की यात्रा करेगी.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: इतिहास रचने से एक कदम दूर भुवनेश्वर कुमार, 2 विकेट लेते ही दर्ज करेंगे नया रिकॉर्ड