Vistaar NEWS

बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीता डार्विन टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में रौंदा

Australia vs Bangladesh

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश

Bangladesh Beat Australia: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इतिहास रचते हुए डार्विन टेस्ट में मेजबान टीम को 9 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है. बता दे, क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार है जब बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर कोई टेस्ट मैच जीता है.

बांग्लादेशी गेंदबाजों का कहर

डार्विन में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इस मुकाबले में कंगारू टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई. बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू बल्लेबाजों को हाथ खोलने और बड़ी साझेदारियां खेलने का मौका नहीं दिया. पहली पारी में मेजबान टीम 198 रनों पर ही ढेर हो गई. जवाब में बांग्लादेश ने पहले पारी में 426 रन बनाकर बढ़त हासिल कर ली. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 284 रन बनाए जवाब में बांग्लादेश ने एक विकेट खोकर 57 रन बनाकर यह मुकाबला 9 विकेट से अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें: तंजीद हसन ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट शतक लगाने वाले बने पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी

हसन महमूद रहे जीत के हीरो

बांग्लादेश की इस जीत के हीरो 26 वर्षीय तेज गेंदबाज हसन महमूद रहे. हसन ने पहली में शानदार गेंदबाजी करते हुए घातक स्पेल डाला और अपनी टीम की जीत की नींव रखी. पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट लेकर मेजबान टीम को पूरी तरह बैकफुट पर ढकेल दिया. उनके अल्वा बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने भी शानदार बल्लेबाजी की और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. बांग्लादेश के युवा ओपनर तंजीद हसन ने शतक जड़ा, वहीं कप्तान नजमुल हुसैन शांटो और मेहदी हसन ने अर्धशतक जड़कर टीम के स्कोर को 400 के पार पहुंचाया. इसके बाद दूसरी पारी में हसन महमूद ने 3 विकेट लिए.

ऑस्ट्रेलिया को पहली बार उसी के घर में हराया

बता दें, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने साल 2000 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था. तब से लेकर अब तक वह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में कभी नहीं हरा पाया था. आखिरकार 26 साल बाद बांगलादेश क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराकर इतिहास रच दिया है.

Exit mobile version