Bangladesh: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराकर इतिहास रच दिया है. डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. यह ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत रही. इतना ही नहीं, इस जीत के साथ बांग्लादेश ने भारत और पाकिस्तान जैसी एशियाई टीमों को भी एक मामले में पीछे छोड़ दिया है.
ऐसा करने वाली बनी सबसे तेज एशियन टीम
बांग्लादेश ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे तेज टेस्ट मैच जीतने वाली एशियन टीम बन गई है. बांग्लादेश ने सिर्फ 3 तीन टेस्ट मैचों में यह कारनामा कर दिखाया. जबकि भारत को यहां जीत हासिल करने में 12 टेस्ट मैच लगे थे. वहीं, पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में 7 टेस्ट में जीत का खाता खोला था. इसके अलावा श्रीलंकाई टीम, ऑस्ट्रेलिया में 15 टेस्ट खेलने के बावजूद अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है.
🚨 HISTORY WRITTEN IN DARWIN. 🚨
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 16, 2026
– Bangladesh becomes the Asian team to take least number of Tests to beat Australia in Australia. pic.twitter.com/T4mI7dHGUx
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बिगाड़ा WTC फाइनल का समीकरण, भारत की बढ़ी टेंशन
SENA देशों में बांग्लादेश की दूसरी जीत
बता दें, ऑस्ट्रेलिया ने 31 सालों मे पहली बार भारत के अलावा किसी अन्य एशियन टीम के हाथों अपने घर पर कोई टेस्ट मैच गंवाया है. इसके अलावा बांग्लादेश ने SENA देशों में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है. इससे पहले बांगलादेश ने 2022 में माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड को हराया था.
भारत-पाकिस्तान का तोड़ा रिकॉर्ड
बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर विकेटों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली एशियन टीम बन गई है. उसने भारत और पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साल 2020 में भारत ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को 8 वकेत से हराया था. वहीं, 1977 में पाकिस्तान ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से धूल चटाई थी. अब बांग्लादेश ने डार्विन में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
