Vistaar NEWS

Ind Vs Pak मैच कंट्रोवर्सी के बीच पाकिस्तान क्यों पहुंचे BCB अध्यक्ष, मैच बहिष्कार वाली ‘नापाक’ ड्रामेबाजी होगी खत्म?

PCB chief Mohsin Naqvi and BCB president Aminul Islam Bulbul (File Photo)

PCB प्रमुख मोहसिन नकवी और BCB अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल(File Photo)

BCB President reaches Pakistan: एक तरफ टी-20 विश्वकप चल रहा है. दूसरी ओर पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच ना खेलने वाला ड्रामा चल रहा है. वहीं इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल लाहौर पहुंचे हैं. बुलबुल पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी से मुलाकात करेंगे. बीसीबी अध्यक्ष की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय में हो हुई है, जब आईसीसी ने पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार को लेकर आपात बैठक बुलाई है.

पाकिस्तान क्यों पहुंचे अमीनुल इस्लाम बुलबुल?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल लाहौर पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि लाहौर में बुलबुल पीसीबी अध्यक्ष और पीसीबी के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे. इस मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच ना खेलने वाले फैसले को लेकर चर्चा की जाएगी.

दरअसल टी-20 विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मैच होना है. लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. पाकिस्तान ने ये फैसला बांग्लादेश के समर्थन में किया है, क्योंकि बांग्लादेश ने भारत में सुरक्षा कारणों से मैच ना खेलने का फेसला लिया था. जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश को बाहर कर दिया और स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में रख लिया.

आज रात ICC की आपात बैठक

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ विश्वकप में मैच ना खेलने वाली ड्रामेबाजी को लेकर आईसीसी ने आज जूम पर आपात बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी और बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल शामिल होंगे. इस मीटिंग में पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच ना खेलने वाले फैसले को लेकर चर्चा होगी और इसके समाधान की कोशिश की जाएगी. इस मीटिंग में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड संतुलन और संवाद की भूमिका निभा सकता है.

विश्वकप जैसे टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला माना जाता है. अगर यह मैच नहीं होता है तो इससे आईसीसी को व्यवसायिक रूप से काफी नुकसान हो सकता है. इसलिए आईसीसी ये आपात मीटिंग बुलाई है. बहरहाल अब सभी की निगाहें आज रात होने वाली इस मीटिंग पर टिकी हैं. अब इस बैठक के बाद ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने की तस्वीर साफ हो पाएगी.

ये भी पढे़ं: ICC की सख्ती के आगे पाकिस्तान ने टेके घुटने, IND vs PAK मैच पर बदले तेवर, अब बातचीत को तैयार

Exit mobile version