Vistaar NEWS

क्या है वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का लॉंग टर्म प्लान? तैयार किया रोडमैप

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद ही कम उम्र में टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव की तूफानी बल्लेबाजी देख कई क्रिकेट दिग्गजों का मानना है कि उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए. हालांकि बीसीसीआई का कुछ अलग प्लान है. बोर्ड उन्हें लंबी रेस का घोड़ा बनाना चाहता है, जिसके लिए उसने बड़ा रोडमैप भी तैयार किया है.

वैभव के लंबे इंटरनेशनल करियर पर ध्यान दे रहा BCCI

दरअसल 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. बेहद ही कम उम्र में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. ऐसे में बीसीसीआई उनके मौजूदा प्रदर्शन के बजाय उन्हें लंबी रेस का घोड़ा बनाने पर ध्यान दे रहा है. बोर्ड का मानना है कि वैभव अपने टैलेंट को सही दिशा में आगे बढ़ाएं और आने वाले सालों में टीम इंडिया के लिए लगातार योगदान दें.

यह भी पढ़ें: 12 छक्के, 281 का स्ट्राइक रेट, CPL में गरजा इस क्रिकेटर का बल्ला, 39 गेंदों में ही जड़ दिया शतक

देवजीत सैकिया ने वैभव के भविष्य को लेकर कही ये बात

बीते दिन गुरुवार 03 सितंबर को मुंबई में हुई बीसीसीआई की हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के भविष्य को लेकर बोर्ड की मंशा साफ की. सैकिया ने कहा कि बीसीसीआई इस युवा खिलाड़ी को बेहद गंभीरता से देख रहा है और उनके करियर के हर कदम पर बोर्ड द्वारा नजर रखी जा रही है.

बीसीसीआई सचिव ने वैभव को लेकर कहा कि हम चाहते हैं कि उनके जैसे किसी भी टैलेंटेड खिलाड़ी का करियर आगे बढ़े और वह सचिन तेंदुलकर जैसे बाकी दिग्गज खिलाड़ियों की तरफ लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व करें.

बनाया खास प्लान

बीसीसीआई सचिव ने यह भी बताया कि बोर्ड ने वैभव सूर्यवंशी जैसे करीब 10-15 उभरते खिलाड़ियों को एक खास टारगेट ग्रुप में रखा है. इन खिलाड़ियों के ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट की लगातार निगरानी की जा रही है. इसके अलावा वैभव को लेकर सैकिया ने यह भी कहा कि वह बहुत सावधानी बरत रहे हैं कि वह हर सही कदम में आगे बढ़ें, जिससे यह सिर्फ एक सीरीज या एक साल ही कहानी न बनकर रह जाए, बल्कि वह लंबे समय तक भारत के लिए खेल सकें.

Exit mobile version